HIGHLIGHTS
- मुढ़ीपार गांव में खेत में काम करते समय बिजली गिरने से हादसा
- पति-पत्नी की मौके पर मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
- घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया
महासमुंद: Mahasmund News जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 2 महिलाएं भी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More: Ambikapur News: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के घर पर बड़ी सेंधमारी, राजमहल से ये कीमती चीज उड़ा ले गए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात
Mahasmund News मिली जानकारी के अनुसार, मामला पिथौरा थाना क्षेत्र के मुढ़ीपार गांव का है। दरअसल, यहां ग्रामीण खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
यह हादसा कब और कहां हुआ?
यह हादसा पिथौरा थाना क्षेत्र के मुढ़ीपार गांव में खेत में काम के दौरान हुआ।
इस घटना में कितने लोगों की जान गई?
पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हुई हैं।
घायल महिलाओं की स्थिति कैसी है?
दोनों घायल महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है।