भारतीय साइकिलिस्ट एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग दौर से बाहर

Ads

भारतीय साइकिलिस्ट एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग दौर से बाहर

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 04:53 PM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 04:53 PM IST

इजू (जापान), 30 सितंबर (भाषा) भारतीय साइकिलिस्ट का एशियाई खेलों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा और दोनों महिला और पुरूष टीमें बुधवार को बाहर हो गईं ।

भारत के रोनाल्डो सिंह लाइतोंगजाम और डेविड बैकहम पहले क्वालीफाइंग दौर से आगे निकले । डेविड पुरूषों की फर्राटा स्पर्धा में 9 . 996 सेकंड का समय निकालकर 14वें और रोनाल्डो 10 . 052 के साथ 15वें स्थान पर रहे ।

दोनों अंतिम 16 में हारकर बाहर हो गए । रोनाल्डो हीट दो में चीन के झिवेइ लि के बाद दूसरे स्थान पर रहे जबकि बैकहम मलेशिया के मोहम्मद अजीजुल्हासनी अवाग के बाद दूसरे स्थान पर थे । अंतिम 16 रेपेशॉज हीट में भी दोनों दूसरे स्थान पर रहे

महिला केरिन स्पर्धा में दोनों राइडर पहले दौर से आगे नहीं बढ सके । हीट दो में सरिता कुमारी पांचवें और हीट तीन में कीर्ति चिक्का रंगास्वामी चौथे स्थान पर रही ।

भाषा मोना नमिता

नमिता