SOBA Icon Award : ग्वालियर। ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल के पुराने छात्रों को सम्मानित किया गया। दरअसल, यहां सिंधिया ओल्ड बॉयज एसोसिएशन यानी SOBA और सिंधिया स्कूल के द्वारा SOBA आइकॉन अवॉर्ड का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल को मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में अवॉर्ड दिया गया।
रवि कांत मित्तल का नाम 220 नॉमिनेशंस के बाद फाइनल किया गया। यह सम्मान उन्हें अपने फील्ड में बेहतर काम करने के लिए दिया गया। सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने स्कूल के छात्रों को जीवन में कुछ करने के लिए 9 टास्क भी दिया था।
बता दें कि सिंधिया स्कूल देश और दुनिया का नामी गिरामी स्कूल है। सिंधिया स्कूल जूरी के प्रेसीडेंट अमिताभ मल्होत्रा हैं जो कि HSBC India ग्लोबल बैंकिंग हेड हैं। SOBA आइकॉन अवॉर्ड कार्यक्रम में 89 बैच के छात्र रहे रवि कांत मित्तल समेत 40 छात्र शामिल हुए, सम्मान समारोह के बाद ग्वालियर महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी सिंधिया ने IBC24 के एडिटर इन चीफ रविकांत मित्तल को पैलेस में डिनर करने के लिए भी आमंत्रित किया।
गौरतलब है कि आईबीसी 24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल मीडिया के क्षेत्र में 27 साल से काम कर रहे हैं, इस अवधि में उन्होंने IBC24, Zee 24 Taas, TV9 Bharatvarsh, TV9 Bangla जैसे पॉपुलर टीवी चैनल लांच कराए। इसके अलावा उनके कार्य क्षेत्र के बारे में बताएं तो रवि कांत मित्तल इंडिया टीवी, आज तक, ईनाडू टीवी, जी न्यूज जैसे बड़े नेशनल न्यूज चैनल्स में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं।
इस अवसर पर IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने कहा कि यह मुझे खुशी है कि IBC24 के एडिटर के बतौर यह अवॉर्ड मुझे मिला है। मैं अपने साथियों से यही कहना चाहता हूं कि यदि आप कुछ जीवन में अच्छा करना चाहते हैं, तो मेहनत से काम करें और ईमानदारी से काम करें, उसके अलावा और कोई तरीका नहीं है जिससे कि आप अपने जीवन में अच्छे से काम कर सकें। इसलिए लगे रहिए जमे रहिए और डटकर काम करिए।