Gwalior Railway Platform Video: रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, देखते ही देखते इधर उधर भागे यात्री, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Ads

Gwalior Railway Platform Video: रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, देखते ही देखते इधर उधर भागे यात्री, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Gwalior Railway Platform Video | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • प्लेटफॉर्म पर दौड़ी स्कॉर्पियो कार
  • यात्रियों में मची भगदड़
  • काले कलर की स्कॉर्पियो कार को छोड़कर चालक मौके से भागा

ग्वालियर: Gwalior Railway Platform Video रेलवे स्टेशनों पर आमतौर पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों को प्लेटफॉर्म या प्रतिबंधित परिसर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होती। यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे ने इस संबंध में स्पष्ट नियम बनाए हैं। लेकिन इसके बाद भी नियमों को ताक पर रखकर एक चालक ने प्लेटफॉर्म पर स्कॉर्पियो कार दौड़ाया। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।

Gwalior Railway Platform Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला ग्वालियर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। जहां एक चालक ने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा घेरा तोड़कर कार दौड़ाया। जिसकों देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्री इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म पर हजारों की संख्या में यात्री मौजूद थे और ऐसे में कार चालक ने सुरक्षा घेरा तोड़कर प्लेटफार्म पर कार को घुसाया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची, तबतक कार चाल कार को छोड़कर वहां से फरार हो गया। फिलहाल आरपीएफ की टीम ने कार को जब्त कर ली है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और कार चालक की तलाशी की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहां हुई थी?

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर।

कार किस प्रकार की थी?

स्कॉर्पियो कार।

घटना के समय कितने लोग मौजूद थे?

हजारों यात्री प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे।