मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में 9 वार्ड में कांग्रेस, 5 में भाजपा और 7 में निर्दलीय प्रत्याशी जीते

Ads

मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में 9 वार्ड में कांग्रेस, 5 में भाजपा और 7 में निर्दलीय प्रत्याशी जीते

  •  
  • Publish Date - December 24, 2019 / 08:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

कोरिया। मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है, यहां के 22 वार्ड में से 9 पर कांग्रेस 5 पर भाजपा और 7 ​पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।1 सीट पर गोडवाना ने जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें :

खास बात यहां यह रही ​कि वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष कांग्रेस के राजकुमार केशरवानी और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा को अपने अपने वार्ड में मुंह की खानी पड़ी है।

ये भी पढ़ें : 

यहां कांग्रेस के एक और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी प्रभा पटेल ने जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस नेता कृश्नमुरारी तिवारी भी चुनाव जीत गए हैं, ये लोग नगरपालिका अध्यक्ष के दावेदार भी है। भाजपा के सरजू यादव अपना चुनाव जीत गए हैं, वहीं कांग्रेस के अजय जायसवाल ने सबसे अधिक वोटों से जीतने का रिकार्ड बनाया है। वहीं सबसे कम वोट से कांग्रेस के कृश्न मुरारी तिवारी ने जीत दर्ज की है। 

कोरिया मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका

वार्ड 1 से कांग्रेस
वार्ड 2 स भाजपा
वार्ड 3 से निर्दलीय
वार्ड 4 से भाजपा
वार्ड 5 से कांग्रेस
वार्ड 6 से निर्दलीय
वार्ड 7 से निर्दलीय
वार्ड 8 से भाजपा
वार्ड 9 से भाजपा
वार्ड 10 से कांग्रेस
वार्ड 11 से भाजपा
वार्ड 12 से कांग्रेस
वार्ड 13 से भाजपा
वार्ड 14 से कांग्रेस
वार्ड 15 से कांग्रेस
वॉर्ड 16 से निर्दलीय
वॉर्ड 17 से कांग्रेस
वॉर्ड 18 से कांग्रेस
वॉर्ड 19 से कांग्रेस
वॉर्ड 20 से निर्दलीय
वॉर्ड 21 से निर्दलीय
वॉर्ड 22 से निर्दलीय