BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Independence Day in CG: छत्तीसगढ़ में आजादी पर्व की धूम, जिला मुख्यालयों में शान से लहराया तिरंगा, सीएम साय रायपुर में तो स्पीकर रमन सिंह ने राजनांदगांव में किया ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ में आजादी पर्व की धूम, जिला मुख्यालयों में शान से लहराया तिरंगा, Independence Day celebrations in Chhattisgarh

Independence Day in CG: छत्तीसगढ़ में आजादी पर्व की धूम, जिला मुख्यालयों में शान से लहराया तिरंगा, सीएम साय रायपुर में तो स्पीकर रमन सिंह ने राजनांदगांव में किया ध्वजारोहण
Deepak Sahu
Published: 15 Aug 2026 | 10:14 amModified: 15 Aug 2026 | 3:29 pm

रायपुरः Independence Day in CG स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण किया गया। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। वहीं बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तिरंगा फहराया। दुर्ग में डिप्टी सीएम अरुण साव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। बिलासपुर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बस्तर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

एमसीबी में स्वास्थ्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण (Independence Day in CG)

सरगुजा जिला मुख्यालय में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद जिला मुख्यालय में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम जिला मुख्यालय में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इसी प्रकार रायगढ़ जिला मुख्यालय में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कांकेर जिला मुख्यालय में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर जिला मुख्यालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा जिला के जिला मुख्यालय में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर जिला मुख्यालय मेंपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बालोद जिला मुख्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

सांसदों ने इन जिलों में फहराया तिरंगा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के जिला मुख्यालय में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा जिला मुख्यालय में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के जिला मुख्यालय में सांसद संतोष पांडेय, कोंडागांव जिला मुख्यालय में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर जिला मुख्यालय में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के जिला मुख्यालय में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद जिला मुख्यालय में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती जिला मुख्यालय में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर जिला मुख्यालय में सांसद महेश कश्यप, सुकमा जिला मुख्यालय में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिला के जिला मुख्यालय में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

सीनियर विधायक इन जिलों में बने मुख्य अतिथि

कोरबा जिला मुख्यालय में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी जिला मुख्यालय में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के जिला मुख्यालय में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया जिला मुख्यालय में विधायक भैया लाल राजवाड़े, नारायणपुर जिला मुख्यालय में विधायक लता उसेंडी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण के बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Independence Day celebrations in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm