Cancelled Trains Restored: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, फिर चलेंगी रद्द हुई 79 ट्रेनें, रेलवे ने वापस लिया फैसला, जानें क्या है कारण

Indian Railways Restores 79 Cancelled Trains: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, फिर चलेंगी रद्द हुई 79 ट्रेनें, रेलवे ने वापस लिया फैसला, जानें क्या है कारण

Cancelled Trains Restored: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, फिर चलेंगी रद्द हुई 79 ट्रेनें, रेलवे ने वापस लिया फैसला, जानें क्या है कारण

Indian Railways Restores 79 Cancelled Trains | Photo Credit: AI

Modified Date: June 2, 2026 / 08:10 am IST
Published Date: June 2, 2026 8:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • 79 ट्रेनें बहाल, सभी ट्रेनें अब नियत समय पर चलेंगी
  • चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन का काम टला
  • अब बिना रुकावट ट्रेन यात्रा संभव

बिलासपुर: Indian Railways Restores 79 Cancelled Trains अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रद्द की हुई ट्रेनों को वापस चलाने का फैसला लिया है। (Cancelled Trains Restored) रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने का फैसला वापस ले लिया है। अब रद्द हुई सभी ट्रेनें अपने शेड्यूल के अनुसार नियत समय पर चलेंगी।

79 ट्रेनों को रेलवे ने किया था 13 दिनों तक रद्द

Cancelled Trains Restored आपको बता दें कि हालही में रेलवे ने 7 से 19 जून तक 79 ट्रेनों को 13 दिनों तक रद्द कर दिया था। जिसमें 66 एक्सप्रेस और 13 मेमू ट्रेनें भी शामिल थी। वहीं 8 ट्रेनें डायवर्ट, 7 ट्रेनें की शॉर्ट टर्मिनेट की गई थी। लेकिन अब इन सभी ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला लिया है। यानी यात्री अब शेड्यूल के अनुसार ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।

किस वजह से किया गया था रद्द

रेलवे ने यह फैसला बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के काम के कारण लिया था। जिसके चलते कुल 79 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। लेकिन अब चौथी रेल लाइन पर होने वाले विकास कार्य को पोस्टपोन कर दिया गया है और सभी ट्रेनों को फिर से बहाल कर दी गई है।

7 से 19 जून तक होना था काम

आपको बता दें कि यह काम 7 जून से 19 जून के बीच अलग-अलग तारीखों में किया जाना था। चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाना था। लेकिन अब विकास कार्य को पोस्टपोन कर दिया गया है


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।