अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में रायपुर के ईशान भटनागर ने जीता कांस्य, सीएम बघेल ने 5 लाख रुपए देने का किया ऐलान

Ads

Ishaan Bhatnagar of Raipur won bronze in international badminton competition

  •  
  • Publish Date - December 8, 2021 / 12:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

रायपुरः स्काटलैंड के वेल्स में आयोजित विक्टर वेल्स अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में रायपुर के ईशान भटनागर और केरल की तनिशा क्रेस्टो की जोड़ी ने मिश्रित युगल मुकाबले में सेमीफाइनल में जगह बना कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

Read more : वैक्सीनेशन को लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी का अजीबो-गरीब आदेश, बगैर अनुमति के वैक्सीन लगाने पर एएनएम की होगी वेतन में कटौती

इशान की इस सफलता पर सीएम भूपेश ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होनें लिखा है कि ईशान ने पदक जीतकर केवल छत्तीसगढ़ का ही नहीं बल्कि देश का नाम ऊंचा किया है। हम सब आप पर गर्व करते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ईशान को सहयोग के रूप में 5 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान करेगी।