Reported By: Akash rao madne
,Dhamtari Minor Suicide News/Image Credit: IBC24.in
ITI COPA Student Commits Suicide: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 19 साल के युवक ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक यश डडसेना आईटीआई कोपा की पढ़ाई कर रहा था। परीक्षा देकर घर लौटने के बाद उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसपर संशय बना हुआ है। बता दें कि, मोहन नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में युवक का शव घर के स्टोर रूम में नायलॉन की रस्सी से लटकते शव मिला। घटना के वक्त घर पर युवक की दादी मात्र मौजूद थी।
ITI COPA Student Commits Suicide: मृतक आज सुबह आईटीआई कोपा के कैमेस्ट्री विषय में अंकसुधार की परीक्षा देने गया हुआ था। परीक्षा देने के बाद वह घर लौटा। मृतक में माता पिता सरकारी सर्विस में है इस वजह से वह घर पर नहीं थे। मृतक ने घर लौटकर अपने दादी से बात करते हुए परीक्षा अच्छे से बनने की बात बताते हुए वॉशरूम जाने की बात कही। काफी देर तक ना आने पर दादी ने जाकर देखा तो घटना घट चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वही आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के मोबाइल से भी पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-