ITI COPA Student Commits Suicide: परीक्षा से लौटते ही 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला शव, वजह जानकर आपको भी लगेगा झटका
ITI COPA Student Commits Suicide: दुर्ग जिले में 19 साल के युवक ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
ITI COPA Student Commits Suicide/Image Credit: IBC24.in
- दुर्ग जिले में 19 साल के युवक ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
- मृतक यश डडसेना आईटीआई कोपा की पढ़ाई कर रहा था।
- परीक्षा देकर घर लौटने के बाद यश ने आत्महत्या की है।
ITI COPA Student Commits Suicide: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 19 साल के युवक ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक यश डडसेना आईटीआई कोपा की पढ़ाई कर रहा था। परीक्षा देकर घर लौटने के बाद उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसपर संशय बना हुआ है। बता दें कि, मोहन नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में युवक का शव घर के स्टोर रूम में नायलॉन की रस्सी से लटकते शव मिला। घटना के वक्त घर पर युवक की दादी मात्र मौजूद थी।
परीक्षा देकर लौटा था मृतक
ITI COPA Student Commits Suicide: मृतक आज सुबह आईटीआई कोपा के कैमेस्ट्री विषय में अंकसुधार की परीक्षा देने गया हुआ था। परीक्षा देने के बाद वह घर लौटा। मृतक में माता पिता सरकारी सर्विस में है इस वजह से वह घर पर नहीं थे। मृतक ने घर लौटकर अपने दादी से बात करते हुए परीक्षा अच्छे से बनने की बात बताते हुए वॉशरूम जाने की बात कही। काफी देर तक ना आने पर दादी ने जाकर देखा तो घटना घट चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वही आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के मोबाइल से भी पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Amrit Bharat Railway Station MP List : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! MP के 13 अमृत भारत स्टेशन हुए लॉन्च, जानिए आपके शहर का नाम है या नहीं
- Promotion SPS TO IPS Full List: राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने IPS अफसर.. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश के साथ जारी की सूची, देखें किन अफसरों को मिली सौगात
- CM Mohan Yadav Tikamgarh Khargapur Visit : पानी की कमी से जूझते बुंदेलखंड के लिए CM मोहन का मास्टर प्लान! मेडिकल कॉलेज के साथ देने जा रहे इस चीज़ की सौगात

Facebook


