Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, सत्ता पक्ष के विधायकों के सवालों में घिरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नहीं दे पाएं जवाब
Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, सत्ता पक्ष के विधायकों के सवालों में घिरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, सत्ता पक्ष के विधायकों के सवालों में घिरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नही दे पाएं जवाब /Photo Creadit: IBC24 File
- जल जीवन मिशन और रायपुर की पेयजल व्यवस्था को लेकर विधानसभा में जोरदार बहस हुई
- भाजपा विधायक सुनील सोनी और राजेश मूणत ने सरकार से पानी की आपूर्ति और पाइपलाइन कार्य पर सवाल उठाए
- डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि सभी नगरीय निकायों से जानकारी मांगी गई है और जल्द समाधान के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी
रायपुर। Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो गई है। दूसरे दिन सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई है। पश्नकाल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन और जल टैंक निर्माण कार्य के मुद्दे से सदन गरमा गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव सत्ता पक्ष के ही विधायकों से घिरते नजर आएं।
प्रश्नकाल शुरू होते ही विधायक सुनील सोनी ने राजधानी में पेयजल के संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अबतक, जहां-जहां टंकी बनी है, वहीं सबसे ज्यादा टैंकर चलाए जा रहे हैं।
वहीं पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने सरकार से पूछा कि रायपुर के लोगों के घरों तक नियमित पेयजल कब तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि तीन वार्डों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए दोबारा पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि शहर में करीब 90 हजार अवैध पानी कनेक्शन हैं।
Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha इस सवालों के जवाब में मंत्री अरुण साव ने आश्वासन दिया कि सभी नगरीय निकाय से इस संबंध में जानकारी मांगी गई है। आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए बहुत जल्द योजना बनाई जाएगी।
पश्नकाल जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन और जल टैंक निर्माण कार्य का मामला उठा। विधायक भईया लाल राजवाड़े ने इस मुद्दे को उठाया।
Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनके पश्न का जवाब दिया। मंत्री साव ने कहा कि जांच करने की घोषणा की है। मंत्री अरुण साव ने बताया कि 928 में से 751 टंकी बन कर पूरी हो चुकी। 177 का निर्माण जारी है। 447 टंकी से पानी की आपूर्ति भी शुरू हो चुकी है।
इसी दौरान सदन में भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि क्षेत्र में टंकियां तो बना दी गई हैं, लेकिन उनमें से एक भी टंकी से लोगों को पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ टोटियां लगाई गई हैं, जबकि निर्माण का भुगतान भी किया जा चुका है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। मंत्री अरुण साव ने सदन में आश्वासन दिया कि यदि इस संबंध में कोई शिकायत या तथ्य सामने आते हैं तो सरकार पूरे मामले की जांच कराएगी।
ये भी पढ़ें
- Nagaland IED Blast: जवानों की गाड़ी पर IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद….कई घायल, पूरे इलाके में हाई अलर्ट
- Rewa Bal Sudhar Grah Suicide: बाल सुधार गृह में किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, नजारा देख फटी रह गई सबकी आंखें, सुरक्षा पर उठे सवाल
- Chhattisgarh Farmer News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरुरी खबर, धान, मक्का सहित 11 फसलों का तुरंत कराएं फसल बीमा…, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Facebook


