Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, सत्ता पक्ष के विधायकों के सवालों में घिरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जानें जवाब में क्या कहा?

Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, सत्ता पक्ष के विधायकों के सवालों में घिरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, सत्ता पक्ष के विधायकों के सवालों में घिरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जानें जवाब में क्या कहा?

Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, सत्ता पक्ष के विधायकों के सवालों में घिरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जानें जवाब में क्या कहा? /Photo Creadit: IBC24 File

Modified Date: July 14, 2026 / 12:00 pm IST
Published Date: July 14, 2026 11:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • जल जीवन मिशन और रायपुर की पेयजल व्यवस्था को लेकर विधानसभा में जोरदार बहस हुई
  • भाजपा विधायक सुनील सोनी और राजेश मूणत ने सरकार से पानी की आपूर्ति और पाइपलाइन कार्य पर सवाल उठाए
  • डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि सभी नगरीय निकायों से जानकारी मांगी गई है और जल्द समाधान के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी

रायपुर। Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो गई है। दूसरे दिन सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई है। पश्नकाल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन और जल टैंक निर्माण कार्य के मुद्दे से सदन गरमा गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव सत्ता पक्ष के ही विधायकों से घिरते नजर आएं।

प्रश्नकाल शुरू होते ही विधायक सुनील सोनी ने राजधानी में पेयजल के संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अबतक, जहां-जहां टंकी बनी है, वहीं सबसे ज्यादा टैंकर चलाए जा रहे हैं।

वहीं पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने सरकार से पूछा कि रायपुर के लोगों के घरों तक नियमित पेयजल कब तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि तीन वार्डों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए दोबारा पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि शहर में करीब 90 हजार अवैध पानी कनेक्शन हैं।

Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha इस सवालों के जवाब में मंत्री अरुण साव ने आश्वासन दिया कि सभी नगरीय निकाय से इस संबंध में जानकारी मांगी गई है। आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए बहुत जल्द योजना बनाई जाएगी।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.