Janjgir-Champa Murder Case: जमीन-जायजाद के लिए गजब पागलपन.. पहले किया भाई का क़त्ल, 15 साल बाद लौटकर माँ-बाप समेत 4 को काट डाला.. जाने कैसे सुलझा जांजगीर में हत्या का मामला
Janjgir-Champa Murder Case Solved: जांजगीर-चांपा में संपत्ति विवाद में माता-पिता समेत चार लोगों की हत्या, पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया।
Janjgir-Champa Murder Case Solved || IBC24 News File
- संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की।
- मुख्य आरोपी पहले भाई की हत्या मामले में 15 साल जेल काट चुका था।
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जांजगीर-चांपा: शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के जांजगीर-चांपा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक़, प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। (Janjgir-Champa Murder Case Solved) घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भनवतरा गांव की है। पुलिस दो आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में बाप और बेटे शामिल है। दोनों को न्यायलय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
हत्या के मामले में आया था छूटकर, दी थी धमकी
पुलिस के मुताबिक हत्या का मुख्य आरोपी सोनसाय पहले भी संपत्ति विवाद में 2009 में अपने भाई की हत्या के मामले में 15 साल जेल की सजा काट चुका है। वह कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया था। वह अपने पिता और माँ को भी जान से मारने की भी धमकियाँ देता था। इसी धमकी के चलते कुछ दिन पहले मृतक मेदिनी प्रसाद कश्यप ने थाने में बेटे सोनसाय के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर पुलिस ने सोनसाय के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की थी।
मरने वालों में ये हैं शामिल
आरोपी सोनसाय और उसके बेटे गोलू ने जिन चार लोगों की हत्या की है उनमें, 65 वर्षीय मेदिनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी 62 वर्षीय शांति बाई, 17 वर्षीय पोते पीतांबर और 13 वर्षीय पोती कुमारी शामिल है। (Janjgir-Champa Murder Case Solved) बहरहाल पुलिस जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्यारे सोनसाय और बेटे दकेश्वर उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है।
ईई के खिलाफ कलेक्टर ने लिखा विभाग को पत्र
जांजगीर चाम्पा से जुड़े एक अन्य मामले कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जल संसाधन विभाग के ईई शशांक सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। पूरा मामला शशांक सिंह द्वारा फोन से ड्राइवर को धमकी और गाली-गलौज दिए जाने का है। कलेक्टर ने मामले की जांच का जिम्मा अपर कलेक्टर को सौंपा था। वही अब जिलाधीश ने जल संसाधन विभाग के सचिव को प्रस्ताव भेजा है।
क्या है धमकी और गाली-गलौच का मामला?
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
SDM के लिए कहे थे अपशब्द
दरअसल जल संसाधन विभाग का ड्राइवर शशिकांत साहू, अकलतरा एसडीएम ऑफिस में 5 साल से अटैच है, उसे 5 माह से वेतन नहीं मिला है। ड्राइवर की शिकायत के बाद कार्यपालन अभियंता ने ड्राइवर को दंतेवाड़ा भेजने की फोन से धमकी दी थी और ड्राइवर से जमकर की गाली-गलौज की थी। इतना ही नहीं, अकलतरा SDM के लिए भी अपशब्द कहे थे। ऑडियो वायरल करने के बाद हड़कम्प मच गया था और कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए थे। फिर जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद कलेक्टर ने ईई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने जल संसाधन विभाग के सचिव को प्रस्ताव भेजा है। अब देखना होगा, ईई के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?
इन्हें भी पढ़ें:-
संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएफएडी की भारत में कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश की योजना
परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग
सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य
लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया
डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी

Facebook


