Janjgir Champa News: शहर में दिनदहाड़े उठाईगिरी, बाइक की डिक्की खोलते ही किसान के उड़े होश…. CCTV में कैद हुआ शातिर
Janjgir Champa News: जांजगीर-चाम्पा में एक ग्रामीण की बाइक की डिक्की से अज्ञात बदमाश ने 60 हजार नगद पार कर दिए।
Janjgir Champa News/Photo Creadit: IBC24 File
- बैंक से ₹60 हजार निकालने के बाद ग्रामीण की बाइक की डिक्की से नकदी चोरी हो गई
- घटना मोदी चौक के पास हुई, जब पीड़ित दुकान में सामान लेने गया था
- पुलिस को CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है और उसकी तलाश जारी है
Janjgir Champa News: जांजगीर-चाम्पा के मोदी चौक के पास उठाईगिरी का मामला सामने आया है। यहाँ एक ग्रामीण किसान की बाइक की डिक्की से अज्ञात बदमाश ने 60 हजार नगद पार कर दिए। पूरी वारदात के बाद पुलिस को बैंक और आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
दुकान के बाहर खड़ी बाइक को बनाया निशाना
Janjgir Champa News दरअसल, सरवानी गांव का रामनारायण साहू, बाइक से चाम्पा के यूनियन बैंक आया था। यहां बैंक से 60 हजार रुपये निकालने के बाद बाइक की डिक्की में रुपये को रख दिया, फिर कई दुकान में रुका था। इस दौरान मोदी चौक के पास जब ग्रामीण रामनारायण साहू बाइक को छोड़कर दुकान में गया। उसी दौरान बदमाश ने बाइक की डिक्की से 60 हजार रुपये को पार कर दिया। कुछ देर बाद ग्रामीण जब दूसरी दुकान में गया तो उसे उठाईगिरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस ने CCTV खंगाला तो एक संदिग्ध व्यक्ति, बैंक और दुकान के पास दिखा है। अब इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
- Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ में सनसनी, पति-पत्नी की खौफनाक हाल में मिली लाश, कमरे का मंजर देख दहल गए परिजन
- Ravi Bhagat Resigns BJP: पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले इस दिग्गज आदिवासी भाजपा नेता का इस्तीफा स्वीकार.. त्यागपत्र में बताई थी ये वजह, आप भी पढ़ें लेटर
- Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, इस महान बल्लेबाज का तोड़ा रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Facebook


