अमित शाह ने लालबागचा राजा का आशीर्वाद लिया, मुख्यमंत्री के घर और शेलार के मंडल भी गए

Ads

अमित शाह ने लालबागचा राजा का आशीर्वाद लिया, मुख्यमंत्री के घर और शेलार के मंडल भी गए

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 07:36 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 07:36 PM IST

मुंबई, 14 सितंबर (भाषा) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति मंडल का दौरा किया और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।

शाह अपनी पत्नी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष बेटे जय शाह के साथ मंडल पहुंचे। शाह हर साल लालबागचा राजा गणपति मंडल में दर्शन करने के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने गणेशोत्सव के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ का भी दौरा किया।

शाह ने बांद्रा पश्चिम स्थित ‘वांद्रे पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल’ में भी दर्शन किए।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार इस मंडल के संरक्षक हैं।

भाषा

राखी नरेश

नरेश