Janjgir News: जिले में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, सामने आए 10 से ज्यादा मामले, डायरिया से हुई महिला की मौत
Janjgir News: जिले में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, सामने आए 10 से ज्यादा मामले, डायरिया से हुई महिला की मौत
Morena news
जांजगीर- Woman Dies To Diarrhea: डेंगू के बाद अब मौसम के बदलने के साथ ही डायरिया का खतरा बढ़ गया है। अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव में अब तक गांव के 4 अलग-अलग वार्डों में डायरिया फैला है। अब तक 10 से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। जिसमें 1 महिला की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे करना शुरू कर दिया है।
Woman Dies To Diarrhea: बता दें कि गांव में हफ्ते भर पहले 22 मरीज मिले थे और अब फिर से डायरिया के 10 मामले सामने आए हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि तेजी से फैल रहे डायरिया को देखते हुए भी किरारी गांव में कोई कैंप नहीं लगाया गया है। इन मरीजों में 2 मरीज बिलासपुर के तो 1 जांजगीर अस्पताल में रेफर किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए IBC24 पर करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


