Heat wave in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में लू का प्रकोप! अब तक 12 लोगों की मौत

12 death due to Heat wave in janjgir Chhattisgarh: इससे पहले जिले में 10 लोगों की मौत हुई थी। जिले में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जब नवतपा की भीषण गर्मी में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। जिस तरह से ग्रामीण इलाके से जानकारी आ रही है, उससे लू से मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Heat wave in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में लू का प्रकोप! अब तक 12 लोगों की मौत

Heat Wave In Bihar

Modified Date: June 2, 2024 / 08:33 pm IST
Published Date: June 2, 2024 8:33 pm IST

Heat wave in chhattisgarh : जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा जिले में लू से मौत का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है। जिले में लू से फिर 2 लोगों की मौत हुई है। जांजगीर के वार्ड 14 में युवक राजेश यादव तो सिवनी गांव के सेलून संचालक देवकुमार श्रीवास की लू से मौत हुई है।

आपको बता दें कि इससे पहले जिले में 10 लोगों की मौत हुई थी। जिले में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जब नवतपा की भीषण गर्मी में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। जिस तरह से ग्रामीण इलाके से जानकारी आ रही है, उससे लू से मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

read more: Toll Rate Hike : आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका, हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, अब देना होगा इतना टोल

12 death due to Heat wave in janjgir Chhattisgarh नवतपा में इस बार भीषण गर्मी पड़ी, जो लोगों की जान पर मुसीबत बन गई है। जिले में तापमान 48 तक पहुंचा था और मानव जीवन के साथ ही पशु-पक्षियों के लिए इस बार की गर्मी परेशानी का सबब रही। पिछले 5 दिनों से लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है।

पहली मौत, जांजगीर के स्टेशन के पास एक बुजुर्ग की हुई, फिर शिवरीनारायण में ड्राइवर की मौत हुई थी। फिर चाम्पा में ड्राइवर और हेल्पर की लू से मौत हुई थी। इसके बाद नवागढ़ में 6 लोगों की मौत हुई। इसके बाद आज जानकारी सामने आई कि लू से जांजगीर के वार्ड 14 के युवक और सिवनी गांव में सेलून संचालक की मौत हो गई। अभी जिस तरह की जानकारी आ रही है, उससे लू से मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

read more: SEX CONFESSIONS: ‘मैंने एक बार एडल्ट फिल्म में काम किया था’, वीडियो नए प्लेटफॉर्म पर आ गया है, मुझे डर है कि मेरे पति…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com