Janjgir Champa News : प्रिंसिपल की प्रताड़ना ने ली छात्र की जान? आखिर छात्र ने क्या लिखा था 5 पन्नों के सुसाइड नोट में जिसने पूरे इलाके में मचा दिया हड़कंप, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 11वीं के एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र के कमरे से पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद परिजनों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

Janjgir Champa News : प्रिंसिपल की प्रताड़ना ने ली छात्र की जान? आखिर छात्र ने क्या लिखा था 5 पन्नों के सुसाइड नोट में जिसने पूरे इलाके में मचा दिया हड़कंप, जानें पूरा मामला

Janjgir Champa News /Image Source : AI

Modified Date: January 26, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: January 26, 2026 4:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 11वीं के छात्र ने पांच पेज का सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाई।
  • सुसाइड नोट में प्रिंसिपल और एक शिक्षक पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप।
  • परिजनों का सड़क पर प्रदर्शन, शव रखकर चक्काजाम, पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत।

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 11वीं के एक छात्र ने पांच पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट में स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। Janjgir Champa News इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। फिलहाल, पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

फेल होने के बाद रहता था परेशान

स्कूल बदलने के बाद भी था परेशान मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के आरसमेटा गांव का है। Janjgir Student Suicide, मृतक छात्र 11वीं की परीक्षा में फेल हो गया था, जिसके बाद उसने अपना स्कूल बदल लिया था। बताया जा रहा है कि फेल होने के बाद से छात्र मानसिक रूप से परेशान रहता था और आखिर में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के कमरे से जो पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, उसमें उसने अपनी मौत के लिए पुराने स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक को जिम्मेदार ठहराया है।

सड़क पर जमकर किया प्रदर्शन

छात्र की मौत के बाद पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल बन गया। परिजनों ने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर शव को बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। Mulmula Police Station मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। फ़िलहाल पुलिस ने अब सुसाइड नोट के आधार पर जाँच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.