Janjgir News : देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शिक्षक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

जगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ इलाके में एक व्याख्याता ने हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Janjgir News : देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शिक्षक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने  लिया  ये बड़ा एक्शन

Janjgir News

Modified Date: December 15, 2025 / 06:52 pm IST
Published Date: December 15, 2025 6:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ व्याख्याता पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिन्दू समाज में हड़कंप
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी

 

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ इलाके का है। यहाँ स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ व्याख्याता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिससे हिन्दू धर्म के लोगों की सांप्रदायिक भावना आहत हुई। वीडियो में शिक्षक देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा था।

वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई

वीडियो के वायरल होते ही हिन्दू समाज में हड़कंप मच गया। लोगों ने शिक्षक के खिलाफ पामगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी व्याख्याता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.