Jashpur Husband Murders Wife: पति-पत्नी ने साथ में पी शराब, पति ने इस चीज की करी डिमांड, पत्नी ने मना किया तो उतार दिया मौत के घाट, CG के इस जिले का मामला
Jashpur Husband Murders Wife: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब पीने के लिए पैसे को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पत्थर मारकर हत्या कर दी।
jashpur news/ image source: ibc24
- पैसे विवाद में पत्नी की हत्या
- पत्थर मारकर आरोपी ने की वारदात
- शराब के नशे में दोनों थे
Jashpur Husband Murders Wife: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब पीने के लिए पैसे को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जेबियल मिंज (35 वर्ष) निवासी ग्राम बम्बा ने 9 नवंबर 2025 को अपनी पत्नी श्रीमती मिंज (28 वर्ष) पर पत्थर से हमला कर दिया था।

Jashpur News: दोनों पति-पत्नी शराब के नशे में थे
घटना के समय दोनों पति-पत्नी शराब के नशे में थे। बताया जा रहा है कि पत्नी के पास कुछ पैसे थे, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी पर पत्थर से वार कर दिया। हमले के बाद घायल महिला पूरी रात सड़क किनारे पड़ी रही। अगले दिन ग्रामीणों की मदद से उसे बगीचा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अंबिकापुर और फिर रायपुर रेफर किया गया।
CG Crime News: इलाज के दौरान हुई मौत
इलाज के दौरान 30 नवंबर 2025 को उसकी मौत हो गई। मामले में रायपुर के गोलबाजार थाना से केस डायरी मिलने के बाद बगीचा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे 30 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- CISCE Results 2026 Live : इंतजार खत्म! CISCE ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, रिकॉर्ड तोड़ रहा पास प्रतिशत, ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
- Jabalpur Fight Video : शादी समारोह में युवक ने कर दिया ये कांड, लोगों ने पिटाई कर पहनाई जूतों की माला, सड़क पर घुमाया… आप भी देखें वीडियो
- CD Raid in CG BJP Leader House: छत्तीसगढ़ के कद्दावर भाजपा नेता के घर पर ईडी का छापा, जानिए किस मामले को लेकर अधिकारियों सुबह-सुबह खटखटाया दरवाजा
- Pavitra Punia on Mouni Roy Trolling : “सैलरी मिलती है क्या?” इस बात पर ट्रोलिंग करने वालों पर फूटा पवित्रा पुनिया का गुस्सा, मौनी रॉय के सपोर्ट में लगा दी ट्रोलर्स की क्लास
- Dindori News : धर्मांतरण मामले में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, इन्हें लिखा पत्र
- Uttarakhand News in Hindi: कीटनाशकों के बढ़ते खतरे पर उत्तराखंड सरकार का एक्शन, जांच के लिए भेजे फल–सब्जियों के सैंपल, आधिकारियों के दिए ये निर्देश

Facebook


