मुख्य चिकित्साधिकारी के खिलाफ भ्रामक एवं निराधार समाचार प्रसारित करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

मुख्य चिकित्साधिकारी के खिलाफ भ्रामक एवं निराधार समाचार प्रसारित करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

मुख्य चिकित्साधिकारी के खिलाफ भ्रामक एवं निराधार समाचार प्रसारित करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार
Modified Date: February 26, 2026 / 09:31 pm IST
Published Date: February 26, 2026 9:31 pm IST

बलरामपुर (उप्र), 26 फ़रवरी (भाषा) बलरामपुर जिले के देहात थानाक्षेत्र में पुलिस ने लखनऊ से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय प्रतिनिधि को मुख्य चिकित्साधिकारी एवं उनके अधीनस्थ कर्मियों के खिलाफ भ्रामक एवं निराधार समाचार प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दूसरी तरफ गिरफ्तार पत्रकार के भाई ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर चलाने एवं राष्ट्रपति को शिकायती पत्र भेजने के कारण उसे फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि संयुक्त चिकित्सालय के अपर चिकित्साधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिवाकर कसौदन विभिन्न सोशल मीडिया पर 19 फरवरी से लगातार मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अधीनस्थ अधिकारियों के विरुद्ध भ्रामक, निराधार समाचार प्रकाशित कर लोक सेवकों की प्रतिष्ठा घूमिल कर रहा है और रंगदारी मांग रहा है।

उसने बताया कि तहरीर के आधार पर देवी पाटन के दिवाकर कसौदन के विरुद्ध विभिन्न संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है और विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष गिरजेश कुमार तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।

दूसरी तरफ आरोपी के भाई का प्रभाकर कसौधन का कहना है कि उनका छोटा भाई पिछले कई हफ्तों से स्वास्थ्य विभाग में फ़ैले भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा था एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रपति महोदया को पत्र भेज कर भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग की थी ।

प्रभाकर का कहना है कि इसी से नाराज होकर मुख्य चिकित्साधिकारी के दबाव में आकर मुकदमा दर्ज कर एवं दिवाकर को जेल भेज कर आवाज को बंद कराने की साजिश रची गई है ।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में