Reported By: Amitabh Bhattacharya
,Woman Thief Arrested/image Source: IBC24
पखांजूर: Pankhajur News: क्षेत्र मे घुमकर चोरी करने वाली शातिर महिला को गोण्डाहूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर महिला द्वारा भीख मांगने एवं बिमारी में सहयोग करने के बहाने से गांव में घूमती थी और सुने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करती थी। Woman Thief Arrested
Read More : नाबालिग बेटी के भागने पर मां-बाप ने किया पिंडदान, पिता ने मुंडन कर जताया शोक, दृश्य देख हर कोई रह गया हैरान
Woman Thief Arrested: शातिर महिला पहले मकानों की रेकी करती उसके बाद मौका पाकर घर मे घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देती। गिरफ्तार महिला के पास से स्कूटी और 4 लाख सैतालिस हजार नगद समेत लगभग छह लाख रूपये के गहने बरामद किये है। आरोपी द्वारा इलाके के थाना गोण्डाहूर, पखांजूर,बांदे बड़गांव जैसे आधा दर्जन पुलिस थाना मे चोरी की घटना को अंजाम दी गई जिसकी जाँच पुलिस कर रही है।बरहल मामले मे पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और दावा किया जा रहा है की घटना मे संलिप्त अन्य सहयोगिओ की भी गिरफ्तारी की जाएगी। Pankhajur News
Pankhajur News: दरअसल स्कूटी मे सवार होकर घूम रहे आरोपी महिला के हरकतो से ग्रामीणों को शक हुआ और महिला को रोककर उससे पूछताछ की गई जिससे स्कूटी से लाखो की राशि बरामद हुई जिससे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गोण्डाहूर पुलिस थाना मे दी।जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत मे आई और पतासाजी करने से खुलासा हुआ की उक्त आरोपी महिला पिछले एक साल से रेकी कर सुने मकान को निशाना बना रही है और चोरी की घटनाओ को अंजाम दे रही है। Woman Thief Arrested