Kawardha Love Affair Murder: “बुलाती है मगर जाने का नहीं”, महिला ने आधी रात प्रेमी को मिलने बुलाया फिर कर दिया खौफनाक कांड, रोंगटे खड़े कर देगी ये खबर

Kawardha Love Affair Murder: कवर्धा में युवक की प्रेम संबंध और अश्लील वीडियो के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर हत्या कर शव के टुकड़े कर फेंक दिए।

Kawardha Love Affair Murder: “बुलाती है मगर जाने का नहीं”, महिला ने आधी रात प्रेमी को मिलने बुलाया फिर कर दिया खौफनाक कांड, रोंगटे खड़े कर देगी ये खबर

Kawardha Love Affair Murder/Image Credit: IBC24 File

Modified Date: May 31, 2026 / 04:43 pm IST
Published Date: May 31, 2026 4:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेम संबंध और ब्लैकमेलिंग के कारण हुई युवक की हत्या
  • महिला, उसके पति और देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शव के टुकड़े कर बोरी में भरकर 15 किलोमीटर दूर फेंका गया था

Kawardha Love Affair Murder: कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में लापता युवक कोमल वर्मा की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि शव के कई टुकड़े कर बोरी में भरकर फेंक दिया गया था। पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसके अंदर युवक का शव टुकड़ों में मिला।

 

वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला मंदाकिनी वर्मा और मृतक कोमल वर्मा के बीच प्रेम संबंध (Kawardha Love Affair Murder) थे। मृतक ने महिला का अश्लील वीडियो बना रखा था और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से परेशान होकर महिला ने 28 मई की रात को कोमल वर्मा को अपने घर बुलाया और लोहे के पाना से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला, उसके पति रामस्नेही वर्मा और देवर रुपेश वर्मा ने शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 15 किलोमीटर दूर सोंढा गांव में फेंक दिया। कल बरामद हुए शव के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

 

टुकड़े में बोरी में मिली थी लाश

गौरतलब है कि कल बीते शनिवार को जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में सोढ़ा गांव के खेत के पास एक बोरी में युवक का क्षत-विक्षत (Kawardha Love Affair Murder) शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में हुई है। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि शव के कई टुकड़े कर बोरी में भरकर फेंक दिया गया था। पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसके अंदर युवक का शव टुकड़ों में मिला। शव की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में हुई। मृतक 28 मई से लापता था और 29 मई को परिजनों ने पोड़ी चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.