Kawardha Love Affair Murder Case: प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी महिला, आ धमका पति.. फिर हुआ ऐसा अंजाम कि जानकर कांप उठेगी रूह

Ads

Kawardha Love Affair Murder Case: कवर्धा के पांडातराई थाना क्षेत्र में सोढ़ा गांव के खेत के पास बोरी में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है।

Kawardha Love Affair Murder Case/Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • कवर्धा जिले के सोढ़ा गांव के पास बोरी में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ
  • पुलिस जांच में मामला कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है
  • हत्या के आरोप में एक दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

Kawardha Love Affair Murder Case: कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोढ़ा गांव के खेत के पास एक बोरी में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में हुई है। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि शव के कई टुकड़े कर बोरी में भरकर फेंक दिया गया था। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद शव को बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है और हत्या करने वाले आरोपी दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक का महिला के साथ था प्रेम संबंध

दरअसल, आज शाम सोढ़ा गांव के खेत में ग्रामीणों को तेज बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसके अंदर युवक का शव (Kawardha Love Affair Murder Case) टुकड़ों में मिला। शव की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि 28 मई से मृतक लापता था और 29 मई को परिजनों ने पोड़ी चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का गांव के ही एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कोमल वर्मा की हत्या कर दी।

बोरी में भरकर फेंका शव

आरोपियों ने हत्या (Kawardha Love Affair Murder Case) के बाद शव को बोरी में भरकर सोढ़ा गांव के खेत के पास फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी रामस्नेही और उसकी पत्नी मंदाकिनी ने पोड़ी चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया और पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पांडातराई थाना और पोड़ी चौकी पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

मृतक की पहचान किस रूप में हुई है?

मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में हुई है।

शव कहां मिला था?

शव कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोढ़ा गांव के पास एक खेत में बोरी के अंदर मिला था।

पुलिस जांच में क्या कारण सामने आया है?

प्रारंभिक जांच में मामला कथित प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

क्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है?

पुलिस के अनुसार मामले में एक दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शव की बरामदगी कैसे हुई?

खेत के पास से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बोरी से शव बरामद किया गया।