PSI Committed Suicide in Hingoli || Image- Pinterest File
हिंगोली: महाराष्ट्र के हिंगोली में आज शनिवार को एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वाकया खटकाली बायपास इलाके में हुई। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। (PSI Committed Suicide in Hingoli) मृतक की पहचान 40 साल के अमोल विठ्ठलराव गंगलवाड के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच उन्होंने खटकाली रेलवे फ्लाईओवर के पास पूर्णा से अकोला जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बताया जा रहा है कि अमोल गंगलवाड ने यह कदम पुलिस की खाकी वर्दी पहने हुए उठाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर पुलिस थाने के निरीक्षक देवेंद्रसिंह ठाकुर, सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक मस्के, पुलिस सब-इंस्पेक्टर संजय मार्के, शेख अजमत समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। अमोल गंगलवाड हिंगोली के पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे। (PSI Committed Suicide in Hingoli) उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
STORY | PSI dies ends life by jumping before moving train in Maharashtra’s Hingoli
A 50-year-old Police Sub-Inspector (PSI) allegedly died by suicide after jumping in front of a speeding train on the outskirts of Hingoli town in Maharashtra on Saturday morning, an official said.… pic.twitter.com/P5vAeV2Ahj
— Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2026
अदालत ने एफडीए को फटकार लगाई, एमसीए परिसर के पांच रेस्तरा फिर खोलने का आदेश
उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर पर 16 हजार लोग, अस्पतालों में 41 प्रतिशत पद खाली: अखिलेश यादव
सेना प्रमुख मुनीर ने पाकिस्तान के सबसे बड़े रक्षा औद्योगिक परिसर का दौरा किया
राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में गूंजा ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश
महिला गोलकीपर सविता-बिछू का तालमेल सराहनीय, पुरुष वर्ग में खालीपन नजर आ रहा है: ब्लाक