Kawardha News: नवाचार के जरिए शिक्षा को बनाया सुगम, कबीरधाम के तीन शिक्षकों शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सम्मानित
नवाचार के जरिए शिक्षा को बनाया सुगम, कबीरधाम के तीन शिक्षकों शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सम्मानित, Kawardha News: Minister Gajendra Yadav honored teachers
कवर्धाः Kawardha News FLN सह नवाजतन रिसोर्स शिक्षक परिवार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य और नवाचार को लेकर कबीरधाम जिले के तीन शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में इन्हें सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सम्मानित होने वालों में बोड़ला ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक शाला सिवनीखुर्द के शिक्षक ललित कुमार निषाद, कवर्धा ब्लॉक के प्राथमिक शाला घिकुड़िया की सहायक शिक्षक सुमन कामड़े और दशरंगपुर खुर्द प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक खिलावन राम साहू शामिल हैं। इन शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN) के साथ-साथ पढ़ाई के तरीकों में किए गए नए प्रयोगों के लिए चुना गया। उनके प्रयासों से बच्चों की पढ़ाई के स्तर में सुधार देखने को मिला है।
नवाचार और गुणवत्ता को मिला सम्मान
Kawardha News इस समारोह का उद्देश्य उन शिक्षकों के प्रयासों को पहचान देना है, जिन्होंने बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN) के साथ-साथ शिक्षण पद्धतियों में नवाचार (नवाजतन) को अपनाया है। इन शिक्षकों के प्रयासों से न केवल विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार हुआ है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल भी बना है।
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


