Kawardha News : जमीन विवाद मामले में अब संत प्रकाश मुनिनाम साहेब की एंट्री, इस अधिकारी को हटाने की मांग, दिया प्रशासन को इतने दिनों का अल्टीमेटम

कवर्धा जिले में दो पक्षों के बीच ज़मीनी विवाद के बाद कबीरपंथ के धर्मगुरु संत प्रकाश मुनिनाम साहेब ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और SP को हटाने की मांग की। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला, जबकि दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं।

Kawardha News : जमीन विवाद मामले में अब संत प्रकाश मुनिनाम साहेब की एंट्री, इस अधिकारी को हटाने की मांग, दिया प्रशासन को इतने दिनों का अल्टीमेटम

Kawardha News / Image Source : IBC24

Modified Date: December 13, 2025 / 07:03 pm IST
Published Date: December 13, 2025 7:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कबीरपंथ के धर्मगुरु संत प्रकाश मुनिनाम साहेब ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया।
  • नवागांव में कबीर साहेब के पोस्टर फाड़ने और चबूतरा में तोड़फोड़ का मामला।
  • पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला, दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं।

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो पक्षों के बीच ज़मीनी विवाद के मामले में नया मोड़ सामने आया है। कबीरपंथ के धर्मगुरु संत प्रकाश मुनिनाम साहेब ने सोशल मीडिया पर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने पोस्टर फाड़ने वाले आरोपी की गिरफ्तारी और कवर्धा के SP को हटाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बुधवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र के नवागांव में कबीर साहेब के पोस्टर को कुछ ग्रामीणों ने फाड़ दिया। इसके अलावा निर्माणाधीन कबीर चबूतरा में तोड़फोड़ की गई, जिसका वीडियो भी जारी किया गया, जिससे कबीरपंथियों की भावनाएं आहत हुईं। इस मामले में लोगों ने SP कार्यालय का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया था।

प्रशासन को अल्टीमेटम

पीजी कॉलेज के डोम में साहेब की सभा चल रही है और अब कबीरपंथ के धर्मगुरु संत प्रकाश मुनिनाम साहेब ने इस मामले में एंट्री ली है। उन्होंने अपनी नाराज़गी दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में वह प्रशासन को अल्टीमेटम दे रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कवर्धा के SP को हटाने की भी मांग की। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला है, वहीं दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.