The village boycotted the victim's family for registering a case of rape
कवर्धा। सिटी कोतवाली क्षेत्र में 6 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले अपचारी बालक का शिकायत कर जेल भेजना पीड़ित परिवार को महंगा पड़ गया। जेल से बाहर आते ही आरोपी युवक पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप। इसके अलावा गांव के दबंगों ने पीड़ित परिवार को गांव से बहिष्कार कर दिया है और बातचीत व लेनदेन करने वालों पर पांच हजार रुपए के अर्थदंड की फरमान जारी कर किया है।
पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है और एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर न्याय की मांग किया है। दरअसल, जून 2022 में 6 वर्षीय मासूम के साथ गांव का ही एक साढ़े सत्रह वर्षीय किशोर ने बलात्कार किया था तब मामले की शिकायत के बाद आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, लेकिन जेल से छूटते ही आरोपी और उनके परिवार के साथ गांव के कुछ दबंग लोगों ने पीड़ित परिवार का बहिष्कार कर दिया है। वहीं, मामले में एएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। IBC24 से सूर्यप्रकाश चन्द्रवंशी की रिपोर्ट