Kedar Kashyap Press Conference: छत्तीसगढ़ में 348 वर्ग किमी बढ़ा जंगल, 450 गांवों तक पहली बार पहुंची बस सुविधा, मंत्री केदार कश्यप ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
Kedar Kashyap Press Conference: छत्तीसगढ़ में 348 वर्ग किमी बढ़ा जंगल, 450 गांवों तक पहली बार पहुंची बस सुविधा, मंत्री केदार कश्यप ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
Kedar Kashyap Press Conference | Photo Credit: IBC24
- वन क्षेत्र में 348 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि और बाघों की संख्या दोगुनी
- ग्रामीण बस योजना से 450 गांवों तक पहली बार बस सुविधा
- सड़क सुरक्षा के लिए ANPR कैमरों से 135 करोड़ का चालान
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप आज गुरुवार काे प्रेस कॉन्फ्रेंस (Kedar Kashyap Press Conference) किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के दो साल पूरे होने पर विभाग की दो सालों की उपलब्धियां गिनाई है। साथ ही आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की।
Kedar Kashyap Press Conference कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दो वर्षों में हर विभाग ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वन विभाग की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सघन वनों में 70 प्रतिशत का विस्तार हुआ है, करीब 348 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने वनों के संरक्षण के साथ साथ विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 2024 में 4 करोड़ 20 लाख और 2025 में 2 करोड़ 79 लाख पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों में किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 36 हजार 896 हिग्रहियों के 62 हजार 441 एकड़ कृषि भूमि के 3 करोड़ 67 लाख पौधों को रोपित किया गया है।
राज्य में बाघों की संख्या में वृद्धि
इसके अलावा मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 की गणना अनुसार प्रदेश में 17 बाघ थे आज 35 बाघ प्रदेश के वनों में विचरण कर रहे हैं। प्रदेश में मानव हाथी द्वंद्व को रोकने के लिए मिनिटिंग एप्प गज संकेत बनाया गया है, जिसके माध्यम से एलिफेंट ट्रेकिंग की जानकारी SMS के माध्यम से ग्रामीणों को तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में 545 सदस्यों का 90 हाथी मित्र दल का गठन किया गया हैं,
69 बसों का संचालन
मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत 69 चयनित मार्गों में 69 बसों का संचालन किया जा रहा है, इससे 450 नए गांवों तक पहली बार यात्री बस सुविधा पहुंच रही है। आने वाले दिनों में इसके तहत 200 बसें चलाने की योजना है।
वर्ष 2025 में करीब 15 हजार सड़क दुर्घटनाएं हुई इसमें 6,700 लोगों की मौत हुई है, केदार कश्यप ने बताया कि अभी तक 37 ANPR कैमरे लीकेज मार्ग में एवं 47 ANPR कैमरे चेकपोस्ट और अन्य स्थानों में लगाए गए है। मई 2023 से 31 जनवरी 2026 तक 3 लाख 2 हजार वाहनों पर कुल 135 करोड़ का चालान किया गया, जिसमें से अब तक करीब 41 . 58 करोड़ का चालान जमा किया जा चुका है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 12 February 2026: आज बन रहा है दुर्लभ हर्ष योग, क्या खुलने वाली है आपकी किस्मत की बंद तिजोरी? जानिए पूरा ज्योतिषीय रहस्य
- Aaj Ka Rashifal: आज से शुरू हो रहा है शुभ समय! इन राशियों की चमकेगी किस्मत! पढ़ें गुरुवार का राशिफल
- Raipur News: राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी, महज इस बात को लेकर युवक पर आरोपी ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

Facebook


