Chhattisgarh CAF News: बॉर्डर पर नहीं, बैरक में हुई जंग! एक जवान ने दूसरे जवान के सीने में दागी गोली, आधी रात कैंप कैसे बना गोलियों का अखाड़ा ?

Chhattisgarh CAF News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले स्थित घाघरा बटालियन कैंप में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान की उसी कैंप में तैनात साथी जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। आपसी विवाद के बाद हुई इस वारदात से पूरे कैंप में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Chhattisgarh CAF News: बॉर्डर पर नहीं, बैरक में हुई जंग! एक जवान ने दूसरे जवान के सीने में दागी गोली, आधी रात कैंप कैसे बना गोलियों का अखाड़ा ?

Chhattisgarh CAF News / Image Source : IBC24

Modified Date: December 22, 2025 / 01:14 pm IST
Published Date: December 22, 2025 12:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • CAF जवान की साथी जवान ने गोली मारकर हत्या
  • घटना के बाद पूरे कैंप में मचा हड़कंप
  • आरोपी जवान पुलिस हिरासत में

Chhattisgarh CAF News खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। घाघरा बटालियन में रविवार देर रात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान की उसी कैंप में तैनात दूसरे जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस पूरी घटना से कैंप में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। वहीं आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh CAF News: विवाद के चलते दाग दी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला खैरागढ़ के घाघरा बटालियन का है। रविवार देर रात सोनवीर जाट और आरोपी अरविंद गौतम के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने दूसरे जवान के सीने पर गोली दाग दी। गोली लगने के बाद सोनवीर जाट खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों जवान आपस में दोस्त थे।

Chhattisgarh CAF News घटना की सूचना कैंप में मौजूद अन्य जवानों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जवान के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस घटना की सूचना FSL टीम और परिजनों को दी। फिलहाल पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.