खैरागढ़: Khairagarh News: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को खैरागढ़ नगर स्थित न्यायालय के सामने पटवारी धर्मेंद्र कांडे के कार्यालय में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पटवारी को किसान से 9,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
Khairagarh News: जानकारी के मुताबिक डोकराभाटा निवासी किसान भागचंद कुर्रे ने पटवारी पर फौती उठाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत पर ACB ने जाल बिछाया और जैसे ही किसान ने रुपए दिए, टीम ने दबिश दी। रकम लेने के बाद पटवारी कलेक्ट्रेट कार्यालय चला गया था।
Khairagarh News: कलेक्ट्रेट कार्यालय से उसे पकड़कर लाया गया। जांच के दौरान हाथ धुलवाने पर रंग लाल हो गया और रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। ACB ने पटवारी कार्यालय के साथ ही संबंधित अभिलेखों की भी जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पटवारी वर्ग और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
खैरागढ़ में ACB ने पटवारी धर्मेंद्र कांडे को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई किसान भागचंद कुर्रे की शिकायत पर की गई, जो फौती के लिए रिश्वत मांगे जाने से परेशान था।
ACB ने खैरागढ़ में कैसे कार्रवाई की?
ACB ने शिकायत सत्यापन के बाद ट्रैप आयोजित किया। पटवारी को रिश्वत लेते समय कलेक्ट्रेट कार्यालय से पकड़ा गया, और रंग लाल होने पर रिश्वत की पुष्टि हुई।
खैरागढ़ रिश्वत मामले में पटवारी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?
पटवारी धर्मेंद्र कांडे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, और जांच जारी है।
खैरागढ़ में रिश्वत लेने वाला पटवारी कौन था?
गिरफ्तार पटवारी का नाम धर्मेंद्र कांडे है, जो खैरागढ़ जिला पटवारी संघ का अध्यक्ष भी है।
खैरागढ़ रिश्वत कांड का असर क्या हुआ?
इस कार्रवाई से पटवारी वर्ग और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ACB की सख्ती से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।