Delhi School Bomb Threat/Image Source: symbolic
दिल्ली: Delhi School Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के कई नामी स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में स्थित कुल 9 स्कूलों को बम धमाके की धमकी भरी कॉल्स प्राप्त हुईं। ये सभी कॉल्स सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की गईं।
Delhi School Bomb Threat: धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें तत्काल संबंधित स्कूलों में पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। एहतियातन स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसर के हर कोने की गहन तलाशी शुरू की। कई स्कूलों में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छुट्टी घोषित कर दी गई जबकि अभिभावकों को भी तुरंत सूचित किया गया ताकि वे अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जा सकें।
Delhi School Bomb Threat: फिलहाल किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वाले की पहचान और कॉल्स के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में दिल्ली के स्कूलों को इस तरह की धमकियां बार-बार मिल रही हैं जिससे अभिभावकों और स्कूल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#UPDATE | Bomb threat calls were received at nine schools in Delhi. Delhi Police, fire teams, and bomb disposal squads are present at the spots. In South Delhi, these three schools have received bomb threats till now. All the calls were received between 8:30 am and 9:00 am: Delhi… https://t.co/xz1zKrkbVB
— ANI (@ANI) February 9, 2026