खुज्जी विधायक छन्नी साहू के पति चंदु साहू ने दी गिरफ्तारी, युवक से मारपीट का था आरोप

Ads

खुज्जी MLA छन्नी साहू के पति चंदु साहू ने गिरफ्तारी दे दी है, विधायक पति पर युवक से मारपीट का आरोप था। जिन पर पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था

  •  
  • Publish Date - February 5, 2022 / 05:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

Khujji MLA husband arrested

राजनांदगांव। खुज्जी MLA छन्नी साहू के पति चंदु साहू ने गिरफ्तारी दे दी है, विधायक पति पर युवक से मारपीट का आरोप था। जिन पर पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मिली जानकारी के अनुसार विधायक छन्नी साहू स्वयं अपने पति को लेकर एसपी आफिस पहुंची थीं और अपने पति को वहीं छोड़कर अपनी सुरक्षा लौटाते हुए स्कूटी से रवाना हो गई थीं।

ये भी पढ़ें: Kuno Palpur National Park : श्याेपुर के कूनो में चीतों के बाड़े से हटाए जाएंगे तेंदुए | जानिए क्याें

उल्लेखनीय है कि विधायक पति पर रेत उत्खनन को लेकर जातिगत गाली-गलौज करने की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आदिवासी समाज लगातार विधायक पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बना रहा था। आदिवासी समाज ने सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने विधायक से इस मामले में सहयोग करने की अपील की थी।

ये भी पढ़ें: शख्स के अंदरुनी अंग में होने लगी अजब सी हलचल.. हाल ही में कोरोना को दी थी मात

इसके बाद विधायक छन्नी साहू अपने पति को लेकर एसपी आफिस पहुंचीं। हालांकि यहां उन्होंने रेत माफिया से खुद और परिवार को खतरा बताया। इससे पहले उन्होंने राजनांदगांव प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता भी ली। विधायक ने कहा कि वो रेत माफिया के सामने स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं, और उनके पति पर झूठे एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।