Son kills mother for ₹5 lakh compensation in Bijnor || Image- KUMAR Twitter File
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तेंदुए के हमले में महिला की मौत का मामला हत्या का निकला। थाना हीमपुर दीपा पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला के बेटे बहादल सिंह उर्फ मनिया को गिरफ्तार कर लिया है। (Son kills mother for ₹5 lakh compensation in Bijnor) आरोपी पर अपनी मां की गला दबाकर हत्या करने और घटना को तेंदुए के हमले का रूप देने का आरोप है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को पीआरवी-2417 पर सूचना मिली थी कि ग्राम अजुपुरा जट के जंगल में रहने वाली राजी देवी की मौत तेंदुए के हमले में हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला घोंटना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने मृतका के बेटे बहादल सिंह उर्फ मनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पारिवारिक विवाद और मां से होने वाले झगड़ों से परेशान होकर उसने राजी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के बाद घटना को गुलदार के हमले जैसा दिखाने की कोशिश की, ताकि सभी को लगे कि महिला की मौत जंगली जानवर के हमले से हुई है। (Son kills mother for ₹5 lakh compensation in Bijnor) पुलिस का आरोप है कि आरोपी की मंशा शासन से मिलने वाली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता हासिल करने की भी थी। मृतका के परिजन रूपचंद की तहरीर पर थाना हीमपुर दीपा में BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बहादल सिंह उर्फ मनिया को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
🚨 SHOCKING MURDER CASE EXPOSED IN BIJNOR!
A son allegedly killed his mother for the greed of a ₹5 lakh compensation amount.
The accused son, Bahad, allegedly murdered his mother Veero Devi and tried to make it look like a leopard attack. The post-mortem confirmed death due to…
— KUMAR (@MyCric101) July 23, 2026
#BijnorPolice
गुलदार के हमले में मृत्यु की झूठी सूचना देकर हत्या किए जाने की घटना का अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्राधिकारी चांदपुर की बाइट#UPPolice pic.twitter.com/msTysJZibe— Bijnor Police (@bijnorpolice) July 22, 2026
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लाल सागर में सऊदी टैंकर पर हूती हमले की निंदा की
वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस्पात उद्योग को नए बाजार तलाशने होंगे: अधिकारी
डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया
मर्सिडीज-बेंज इंडिया हाइब्रिड वाहन लाना रखेगी जारी, नीतिगत समर्थन का अभाव बाधा नहीं : सीईओ
मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार