Abhanpur Crime News | Photo Credit: IBC24
अभनपुर: Abhanpur Crime News राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।
Abhanpur Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आपसी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला किया है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को रायपुर रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने आरोपी आकाश मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।