Rajnandgaon Ganesh Jhanki Cancel: राजनांदगांव में आज नहीं निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, अचानक प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है वजह
Rajnandgaon Ganesh Jhanki Cancel: राजनांदगांव में आज नहीं निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, अचानक प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है वजह
Rajnandgaon Ganesh Jhanki Cancel | Photo Credit: IBC24
- राजनांदगांव में आज की गणेश विसर्जन झांकी स्थगित
- 26 सितंबर को निकाली जाएगी झांकी
- प्रशासन और गणेश समितियों की सहमति
राजनांदगांव: Rajnandgaon Ganesh Jhanki Cancel अनंत चतुर्दशी के अवसर पर प्रस्तावित गणेश विसर्जन झांकी पर बारिश ने संकट खड़ा कर दिया है। (CG Ganesh Jhanki 2026) लगातार हो रही बारिश की वजह से आज राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी नहीं निकलेगी।
26 सितंबर को निकाली जाएगी झांकी
Rajnandgaon Ganesh Jhanki Cancel दरअसल, पूरे प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से झांकी आयोजन को लेकर समितियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई। जिसको लेकर समितियों और प्रशासन की बैठक हुई। गणेश समितियों और प्रशासन की बैठक में झांकी को एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब गणेश विसर्जन की झांकी 26 सितंबर को निकाली जाएगी।
सभी की सहमति के बाद हुआ निर्णय
इसके अलावा बैठक में बैठक में झांकी के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और लोगों की सुविधा को लेकर जरूरी तैयारियों पर भी बात की गई। बैठक में ASP, DSP समेत गणेश समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी की सहमति के बाद आज होने वाली झांकी को स्थगित कर 26 सितंबर को निकालने का निर्णय लिया गया।
आपको बता दें कि बारिश के कारण सड़क और झांकी मार्ग की स्थिति भी आयोजन के लिए चुनौती बनी हुई है। ऐसे में समितियां सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से झांकी 26 सितंबर को निकालने का फैसला लिया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: आज कुंभ राशि वालों की बढ़ सकती है बेचैनी, मीन का खर्च करेगा परेशान, जानें बाकी राशियों का हाल
- Vande Bharat: EC में झगड़ा.. वार-पलटवार तगड़ा! दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में संग्राम, चुनाव आयोग में आखिर कहां है कमियां?
- शह मात The Big Debate: ‘पेंशन से संबल’.. समाजिक सुरक्षा की गारंटी! 35 लाख 42 हजार हितग्राहियों को सौगात, आखिर विपक्ष क्यों उठा रहा सवाल?

Facebook


