Phone Selling: मोबाइल बेचने से पहले सिर्फ डेटा डिलीट करना काफी नहीं! ये काम नहीं किया तो बढ़ सकती है मुसीबत
Phone Selling: अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन बेचने या एक्चेंज कर रहे हैं तो पहले थोड़ी सावधानी जरूरी है। अपनी जरूरी फाइलों का बैकअप लें, सभी अकाउंट से साइन आउट करें, ई-सिम हटा दें और फोन को फैक्ट्री रीसेट करें। इससे निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी और फोन बेचते समय बेहतर कीमत मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
(Phone Selling/ Image Credit: Pexels)
- फोन बेचने से पहले डेटा का बैकअप लें
- Google अकाउंट और Apple ID हटाएं
- फोन को Factory Reset करना न भूलें
Phone Selling: आप नया स्मार्टफोन लेने के बाद पुराने फोन को बेचने या एक्सचेंज करने की (Phone Selling) जल्दबाजी न करें। फोन किसी दूसरे व्यक्ति को देने से पहले सिर्फ फोटो और ऐप्स डिलीट करना काफी नहीं है। पुराने फोन में आपकी निजी तस्वीरें, व्हाट्स ऐप चैट, कॉन्टैक्ट, पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी और जरूरी दस्तावेज हो सकते हैं। इसलिए सबसे पहले फोन में मौजूद जरूरी डेटा का बैकअप Google Drive, iCloud या कम्प्यूटरर में सुरक्षित रख लें। खासकर WhatsApp चैट का बैकअप जरूर चेक करें, ताकि फोन रीसेट करने के बाद कोई जरूरी जानकारी डिलीट न हो जाए।
सभी अकाउंट और सुरक्षा फीचर हटाएं
बैकअप लेने के बाद फोन से अपने सभी जरूरी अकाउंट साइन आउट करें। Android फोन में Google अकाउंट और iPhone में Apple ID हटाना जरूरी है। साथ ही Android में Find My Device और iPhone में Find My iPhone जैसे फीचर भी बंद कर दें। अगर ये फीचर एक्टिव रहे तो नए मालिक को फोन सेटअप करने में परेशानी हो सकती है। अकाउंट हटाने के बाद (Phone Selling) एक बार यह भी जांच लें कि फोन में आपका कोई निजी डेटा या लॉगिन जानकारी तो मौजूद नहीं है।
SIM और e-SIM का रखें ध्यान
अब फोन को फैक्ट्री रीसेट करने से पहले SIM कार्ड जरूर निकाल लें। अगर फोन में e-SIM लगी है तो उसे डिलीट या डीएक्टिवेट करना भी जरूरी है। इसके बाद फोन को Factory Reset करें। इससे फोटो, ऐप्स, मैसेज, अकाउंट और निजी सेटिंग्स हट जाएंगी। रीसेट के बाद फोन को दोबारा अपने अकाउंट से सेटअप न करें बल्कि शुरुआती सेटअप स्क्रीन पर ही छोड़ दें।
फोन साफ करें और जरूरी सामान साथ दें
डेटा सुरक्षित करने के बाद फोन की बाहरी हालत पर भी ध्यान दें। स्क्रीन, कैमरा और बॉडी को माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें और चार्जिंग पोर्ट में जमा धूल को सावधानी से हटाएं। अगर आपके पास ओरिजिनल चार्जर, केबल, बॉक्स और खरीदारी की रसीद है तो इन्हें भी फोन के साथ देना बेहतर रहेगा। इससे खरीदार का भरोसा बढ़ सकता है और अच्छी कीमत मिलने की संभावना भी रहती है।
थोड़ी सी सावधानी, बड़ी परेशानी से बचाव
पुराना स्मार्टफोन बेचते समय (Phone Selling) आपको सिर्फ फोन देना है, अपनी डिजिटल पहचान नहीं। इसलिए बैकअप, अकाउंट साइन आउट, Find My फीचर बंद करना, SIM हटाना और Factory Reset जैसे कदम जरूर उठाएं। साथ ही फोन में कोई खराबी, स्क्रीन पर स्क्रैच, बॉडी डैमेज या बैटरी की समस्या है तो खरीदार को पहले ही बता दें। थोड़ी सी सावधानी आपका डेटा सुरक्षित रखने के साथ बेहतर रीसेल डील में भी काफी मदद कर सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Batwara 1947 Advance Booking Open: बड़े पर्दे पर फिर गरजेंगे सनी देओल! ‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग शुरू, क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे रिकॉर्ड?
- Shama Sikander Hot Look: व्हाइट मोनोकिनी में शमा सिकंदर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
- CJP Abhijeet Dipke: 15 अगस्त से देशभर में नया आंदोलन शुरू करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान, बताया पूरा प्लान

Facebook


