Korba News: बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपचारी बालक फरार, ड्यूटी पर तैनात जवान को ऐसे दिया चकमा
Four teenagers absconded from Korba child observation home बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपचारी बालक फरार, ड्यूटी पर तैनात जवान को ऐसे दिया चकमा
Four teenagers absconded from Korba child observation home
कोरबा। जिले में संचालित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह में लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। यहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान की लापरवाही के चलते 4 किशोर भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद हड़कंप तो मचा मगर शोर कोरबानहीं मचाया गया। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक घटना सुबह 8-9 बजे के आसपास की है। यहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड का जवान दरवाजे खोलकर बैठा हुआ था, उसकी बेखयाली का फायदा उठाते हुए 4 लड़के निकल भागे। जब तक जवान कुछ कर पाता लड़के उसकी नजरों से ओझल हो चुके थे।
READ MORE: गांव-गरीब के का हे दरकार…जानत हे भूपेश सरकार, साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ GDP रेट में आया भारी उछाल
कोरबा के रिसदी में एक निजी मकान में किराए पर संचालित बाल संप्रेक्षण गृह में घटी। इस घटना की सूचना यहां के प्रभारी महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी बजरंग प्रसाद सांडे को दी गई। इसके बाद अधिकारियों द्वारा मामले की प्रारंभिक सूचना बालको और सिविल लाइन थाने को दी गई। इस घटना को इतना गोपनीय रखा गया कि दिन भर मीडिया तक को इसकी जानकारी नहीं लग सकी। इस बीच फरार किशोरों की तलाश होती रही। फरार किशोरों में दो कोरबा के और दो जांजगीर जिले के हैं। चारों चोरी के अलग-अलग मामलों में पकड़े गए हैं।
READ MORE: अब LinkedIn पर एक झटके में मिल जाएगी नौकरी..! AI का नया फीचर करेगा मदद
खोजबीन के दौरान इनमें से जांजगीर के एक किशोर को पकड़ लिया गया है। वहीं, अन्य के लोकेशन ट्रेस करके उन्हें भी पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। महिला एव बाल विकास विभाग के अधीन संचालित सारे होम्स (बालक-बालिका गृह, संप्रेक्षण गृह औऱ अन्य) तथा कार्यालय के लिए बड़ा भवन कोरबा-दर्री मार्ग पर कोहड़िया के पास डीएमएफ के मद से सालों पहले बन चुका है, मगर पहुंच मार्ग का निर्माण अब तक नहीं किया जा सका है। इस बहाने यहां अब तक शिफ्टिंग का काम रोककर रखा गया है। बताया जा रहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी बाल संप्रेक्षण गृह के किराए में मिलने वाले कमीशन के फेर में शिफ्टिंग में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। IBC24 से धीरज दुबे की रिपोर्ट
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


