Korba Girlfriend Boyfriend News: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत! प्रेमी ने पहले युवती का गला रेता, फिर खुद का कर डाला ये हाल, Video Call पर बताई पूरी आपबीती

Ads

Korba Girlfriend Boyfriend News: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत! प्रेमी ने पहले युवती का गला रेता, फिर खुद का कर डाला ये हाल, Video Call पर बताई पूरी आपबीती

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 07:39 AM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 07:39 AM IST

Korba Girlfriend Boyfriend News/Image Sourec: IBC24

HIGHLIGHTS
  • प्रेम कहानी का खौफनाक अंत
  • कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना
  • प्रेमी-प्रेमिका खून से लथपथ मिले

कोरबा: Korba Girlfriend Boyfriend News:  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां एक युवक ने पहले एक युवती के गले पर चाकू से हमला किया और इसके बाद उसी चाकू से अपने गले पर वार कर दिया। इस दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रेम प्रसंग ने लिया खौफनाक मोड़ (Korba Crime News)

Korba Girlfriend Boyfriend News:  जानकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों बिलासपुर से बाइक पर सवार होकर कोरबा पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद युवक ने अचानक युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने उसी चाकू से खुद के गले पर भी वार कर लिया।

घटना के बाद घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती का इलाज जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।मामले की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

"Korba Knife Attack Case" में क्या हुआ था?

कोरबा जिले में एक युवक ने विवाद के बाद पहले एक युवती के गले पर चाकू से हमला किया और फिर उसी चाकू से खुद पर वार कर लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है।

"Korba Crime News" में युवक की मौत कैसे हुई?

युवक ने युवती पर हमला करने के बाद आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने ही गले पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

"Chhattisgarh Latest News" में पुलिस की क्या कार्रवाई है?

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों को अस्पताल भेजा गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।