कोरबा : Korba Women Suicide News छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणबन मोहल्ले में एक 40 वर्षीय महिला ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लक्ष्मी मानिकपुरी के रूप में हुई है, जिसने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपनी बहनों को वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा बताई और कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिखा।
जानकारी के अनुसार, कोरोना काल में पहले पति की मौत के बाद लक्ष्मी ने पिछले साल कार्तिक दास से दूसरी शादी की थी। Video Before Suicide Korba घर में अपनी बहू पूर्णिमा महंत से उसका अक्सर विवाद होता रहता था। 27 अगस्त को घटना से पहले भी घर में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस को जांच के दौरान कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा संदेश मिला है, जिसमें महिला ने अपनी बहू और उसके मायके वालों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वायरल वीडियो में बच्चे अपनी मां को समझाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब वायरल वीडियो, दीवार पर लिखे संदेश और लिखावट की पुष्टि के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की मदद ले रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।