MP Congress Leader dowry Case : हर दिन पत्नी से ऐसी डिमांड करता था कांग्रेस नेता! पूरी न करने पर दिखाता था बंदूक, इधर पति ने भी लगाए गंभीर आरोप

Bhopal में एक कांग्रेस नेता की पत्नी ने दहेज और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने वीडियो जारी कर पति पर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP Congress Leader dowry Case : हर दिन पत्नी से ऐसी डिमांड करता था कांग्रेस नेता! पूरी न करने पर दिखाता था बंदूक, इधर पति ने भी लगाए गंभीर आरोप

MP Congress Leader dowry Case / Image Source : IBC24


Reported By: Harpreet Kaur,
Modified Date: February 22, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: February 22, 2026 4:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस नेता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज।
  • पत्नी का आरोप लाइसेंसी बंदूक दिखाकर दी जान से मारने की धमकी,
  • नेता ने आरोपों को बताया झूठा,

भोपाल : MP Congress Leader dowry Case मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ एक कांग्रेस नेता की पत्नी ने अपने पति पर दहेज और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए हबीबगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता शिखा ने एक वीडियो वायरल कर अपनी आपबीती सुनाई है, जिसमें उन्होंने पति महेंद्र सिंह चौहान पर घर से निकालने और लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बता दें कि यह दोनों की ही दूसरी शादी है।

2007 में दोनों ने की थी दूसरी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता शिखा ने साल 2007 में अपने आईएएस (IAS) पति को छोड़कर खुद से 20 साल बड़े कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान से शादी की थी। Congress महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। Bhopal News हाल ही में विवाद इतना बढ़ा कि उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। शिखा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है और बताया कि उसे हथियार दिखाकर डराया जा रहा है।

पति ने भी लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

दूसरी ओर, आरोपी कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि महिला उन्हें पिछले 15 सालों से ब्लैकमेल कर रही थी। Viral Video Bhopal उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने तलाक का नोटिस भेजा, तो इसके जवाब में महिला ने झूठे आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किए हैं।फ़िलहाल इस पूरे मामले में हबीबगंज पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.