Mahak Narwase Under 19 Selection: आयुष पांडे के बाद छत्तीसगढ़ के एक और खिलाड़ी का टीम इंडिया में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

Mahak Narwase Under 19 Selection: आयुष पांडे के बाद छत्तीसगढ़ के महक नरवासे का टीम इंडिया में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

Mahak Narwase Under 19 Selection: आयुष पांडे के बाद छत्तीसगढ़ के एक और खिलाड़ी का टीम इंडिया में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

Mahak Narwase Under 19 Selection/AI Generated Image

Modified Date: June 11, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: June 11, 2026 4:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारतीय महिला अंडर-19 टीम में छत्तीसगढ़ की महक नरवासे को उपकप्तान बनाया गया
  • 22 जून से श्रीलंका दौरे पर भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी
  • महक वर्तमान में बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं

Mahak Narwase Under 19 Selection: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की महिला चयन समिति ने श्रीलंका दौरे पर होने वाले तीन टी20 और वनडे मुकाबलों के लिए आज गुरूवार को भारतीय महिला अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज भाविका अहीर को कप्तानी सौंपी गई है। वही, इस टीम में छत्तीसगढ़ की महक नरवासे को भी जगह मिली है, इस दौरे के लिए उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

राजनांदगांव शहर से आने वाली महक (Mahak Narwase Under 19 Selection) पिछले वर्षो में छत्तीसगढ़ महिला अंडर-15 और अंडर-19 अंडर 23 और सीनियर टीम का भी हिस्सा रही हैं। उल्लेखनीय है कि, वर्तमान में महक बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। महक अब 22 जून से श्रीलंका और भारत के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में नजर आएंगी।

बता दें कि हाल ही में भारतीय ए टीम में छत्तीसगढ़ के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन टीम में हुआ था। जिसके बाद प्रदेश के एक और खिलाड़ी का भारतीय टीम में चुना जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवान्वित कर देने वाला क्षण है।

22 जून को होगा पहला मुकाबला

Mahak Narwase Under 19 Selection 22 जून से श्रीलंका और भारत के बीच अंडर-19 टी-20 सीरीज खेले जाएंगे। जबकि पुडुचेरी 30 जून से एकदिवसीय मुकाबलों की मेजबानी करेगा। श्रृंखला छह जुलाई को समाप्त होगी। मुंबई की सलामी बल्लेबाज ईरा जाधव भी दोनों टीम का हिस्सा हैं। वह पिछले साल सुर्खियों में आईं थीं जब अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय बनीं थीं।

 

Sri Lanka Women U19 tour of India
No Day Date Time (Local) Match Venue
1 Monday 22-Jun-26 1:00 PM 1st T20 Chennai
2 Wednesday 24-Jun-26 1:00 PM 2nd T20 Chennai
3 Saturday 27-Jun-26 1:00 PM 3rd T20 Chennai
4 Tuesday 30-Jun-26 9:00 AM 1st One-Day Puducherry
5 Friday 03-Jul-26 9:00 AM 2nd One-Day Puducherry
6 Monday 06-Jul-26 2:00 PM 3rd One(Day Puducherry

India Women’s U19 T20 squad: Bhavika Ahire (C) (WK), Ira Jadhav, Tanishka Sharma, Ishwari Awasare, Avni Chawda, Mahto Nidhi, Purva Siwach, Kumari Palak, Mahak Narwase (VC), Kashvi Kandikuppa, Maniar Maitri, Gouri Goyal, Janhavi Virkar, Anaadi Tagde, K Deeksha (WK)

India Women’s U19 one-day squad: Bhavika Ahire (C) (WK), Ira Jadhav, Deeya Yadav, Ishwari Awasare, V Pratiksha, Mahto Nidhi, Purva Siwach, Kumari Palak, Mahak Narwase (VC), Kashvi Kandikuppa, Vidhi Parmar, Gouri Goyal, Janhavi Virkar, Anaadi Tagde, K Deeksha (WK).

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.