Mahasamund Suicide Case: मुकम्मल न हुआ इश्क तो प्रेमी जोड़े ने उठाया ये खौफनाक कदम… लव स्‍टोरी का दुखद अंत

Ads

Mahasamund Suicide Case: मुकम्मल न हुआ इश्क तो प्रेमी जोड़े ने उठाया ये खौफनाक कदम... लव स्‍टोरी का दुखद अंत

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 03:22 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 03:38 PM IST

Mahasamund Suicide Case/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सरायपाली क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या
  • मृतक युवक और नाबालिग युवती एक ही गांव के निवासी थे
  • पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

Mahasamund Suicide Case: महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित शिशुपाल पर्वत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शिशुपाल पर्वत छलांग लगाकर जान (Mahasamund Suicide Case) दे दी। मृतकों की पहचान बारीकपाली निवासी डिलेश्वर साव और एक नाबालिग युवती के रूप में हुई है। बलोदा थाना क्षेत्र का मामला।

क्यों उठाया ये खौफनाक कदम (Mahasamund Lover Suicide Case)

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बलोदा थाना क्षेत्र का है, बताया जा रहा है कि मृतक युवक- युवती एक ही गांव के रहने वाले है, आशंका है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम (Mahasamund Suicide Case) उठाया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

कवर्धा में फांसी पर लटके मिले प्रेमी जोड़े (Mahasamund Lover Suicide Case)

आपको बता दें कि बीते 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भी एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या (Mahasamund Suicide Case) कर ली थी। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पांडातराई थाना के जंगलपुर इलाके का है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके ही घर के अंदर फांसी पर लटकते हुए मिले थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि, युवक और युवती दोनों ही पहले से शादीशुदा थे। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर आपस में शादी कर ली थी और तीन साल से एक साथ रह रहे थे। वहीं अचानक दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

ये भी पढ़ें

यह आत्महत्या किसने की है?

यह आत्महत्या डिलेश्वर साव और एक नाबालिग युवती ने की है, दोनों बारीकपाली गांव के रहने वाले थे।

आत्महत्या का कारण क्या हो सकता है?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रेम संबंध के चलते दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया, लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद की जाएगी।

पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना कहां हुई थी?

यह घटना महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित शिशुपाल पर्वत पर घटी।

क्या इस घटना से पहले कोई चेतावनी संकेत थे?

इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जांच के बाद इसके कारणों का खुलासा होगा।