Mahasamund news: इस विभाग के सरकारी कर्मचारियों का बुरा हाल, पुनरीक्षित वेतन मान के लिए दर-बदर भटकने को मजबूर
Govt employees of this department are wandering for revised pay scale इस विभाग के सरकारी कर्मचारियों का बुरा हाल, पुनरीक्षित वेतन मान के लिए दर-बदर भटकने को मजबूर
157 employees have to visit the office since a year for revised pay scale
Govt employees of this department are wandering for revised pay scale: महासमुंद। जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग में कलेक्टर दर पर कार्यरत 157 कर्मचारियों को पुनरीक्षित वेतन मान के लिए साल भर से कार्यालय के चक्कर लगाना पड़ रहा है ,लेकिन इन्हे इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है । इसी कडी में पीड़ित कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त पर मनमानी का आरोप लगाते हुए, उन्हे हटाने की मांग कर रहे है ।
read more: Balaghat Medical College: सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान, इन छात्रों के लिए कोटा आरक्षित करेगी सरकार
पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 24 फरवरी 2022 को वेतन निर्धारण किया जा चुका है, परन्तु आज तक उसका लाभ इन कर्मचारियों को नही मिला है। विभाग की सहायक आयुक्त उनकी समस्या जानते और समझते हुवे भी मनमानी कर रही है । साल भर से नये वेतन निर्धारण के अनुरुप भुगतान नही किया जा रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थित बदहाल हो चुकी है। वे हकदार होते हुवे भी कलेक्टर दर पर काम कर बड़ी मुश्किल से अपना गुजारा कर पा रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि अब वे आयुक्त कार्यालय रायपुर में अपनी समस्या रखेंगे और जब तक उनको नये वेतन निर्धारण के अनुरूप भुगतान नहीं किया जाता या फिर ठोस आश्वासन नही मिलता वे लोग वापस नहीं आयेंगे।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


