manendragarh news/ image source: IBC24
BJP Netha Shubham Singh Viral Video: मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से हैरान करदेने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता शुभम सिंह कुछ लोगों के साथ जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक रील के रूप में सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें लिखा है – “हमारा दबदबा है, कोई हाथ नहीं लगा सकता।” वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के मुताबिक शुभम सिंह भाजपा के हसदेव मंडल में सोशल मीडिया के संयोजक के पद पर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पार्टी की छवि से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोग इस मामले पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और कई यूजर्स इस पर सवाल उठा रहे हैं।हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो अक्सर विवाद को जन्म दे देते हैं और इससे नेताओं की छवि पर भी असर पड़ सकता है।
हाल ही में छत्तीसगढ़ से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले और Balrampur Opium Farming News छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के खजुरी पंचायत अंतर्गत तुर्रीपनी गांव में करीब 2.5 से 3 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती किए जाने की जानकारी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने खेत में लगी अवैध अफीम की फसल को जब्त करने की कार्रवाई की।
Balrampur Opium Farming News: अधिकारियों के अनुसार खेत में लगे अफीम के पौधों में डोडा पक चुके थे और उन पर चीरा भी लगाया जा चुका था जिससे स्पष्ट होता है कि अफीम का लेटेक्स निकालने की तैयारी की जा रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह जमीन एक स्थानीय आदिवासी निवासी की है, जिसे झारखंड के एक व्यक्ति ने पट्टे (लीज) पर लिया था। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं। टवारी अनिता साहू से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में तीनों अधिकारियों की लापरवाही सामने आने के बाद यह नोटिस जारी किया गया है।
वहीं, दुर्ग मामले की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जानकारी मिली है कि आरोपी बीजेपी नेता ने यूट्यूब पर अफीम की खेती सीखकर यह काम शुरू किया था, जबकि एक अन्य आरोपी विकास विश्नोई का पहले राजस्थान में अफीम बेचने का रिकॉर्ड भी सामने आया है।कुल मिलाकर सवाल यह है कि क्या सचमुच धान के कटोरे कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ पर अब अफीम नेक्सस की नजर पड़ चुकी है? आखिर कब से चल रहा था यह खेल और प्रदेश में कहां-कहां इसके बाकी खेत छिपे हुए हैं?