विधायक रेणुका सिंह की अनोखी पहल! 12वीं की टॉपर छात्रा अंजली बैगा को बनाया एक दिन की विधायक
Unique initiative of MLA Renuka Singh:
Unique initiative of MLA Renuka Singh
मनेंद्रगढ़। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर-सोनहत की विधायक रेणुका सिंह ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की है। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की टॉपर छात्रा को एक दिन का विधायक बनाया । अंजली बैगा नामक छात्रा ने जनजातीय वर्ग में प्रदेश में बारहवीं कक्षा में सांइस विषय मे पहला स्थान प्राप्त किया था।
विधायक रेणुका सिंह ने छात्रा के प्रदर्शन से खुश होकर इसे बालिका सशक्ति करण से जोड़ते हुए उसे एक दिन की विधायक बनाया। इस दौरान एक दिन की विधायक अंजली बैगा ने विधायक की तरह काम किया, जिस तरह रेणुका सिंह अपने क्षेत्र में जनता से मिलती हैं, कार्यक्रमों में अतिथि बनती हैं वो सब अंजली ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की परेशानी भी सुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विधायक रेणुका सिंह ने जनजातीय वर्ग की टॉपर अंजली को एक दिन का विधायक बनाया।
अंजली ने बारहवीं में विज्ञान विषय से 77 फीसदी अंक प्राप्त किया था। वहीं शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्य्रकम में एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा बालिका दिवस पर भी अंजली बैगा को मुख्य अतिथि बनाया गया। अंजली बैगा ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें एक दिन का विधायक बनकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि विधायक रेणुका सिंह की इस अनोखी पहल से बालिकाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मैंने इस पद की गरिमा को समझा और विधायकों की मेहनत को भी जाना।

अंजली बैगा ने कहा कि विधायक रेणुका सिंह ने मुझे जो मौका दिया उससे मैं काफी खुश हूं। मैंने यहां पर कई लोगों से बात की उनकी परेशानियों को सुना और अधिकारियों से भी बात की। अंजली बैगा भरतपुर सोनहत विधानसभा की विधायक बनकर गाड़ी में सवार होकर अपने क्षेत्र में पहुंची, जनता की समस्याएं सुनी, इसके साथ ही अधिकारियों को भी काम के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल लाइफ में इन सब चीजों के अनुभव भी जरूरी हैं। एक दिन की विधायक बनी अंजली बैगा को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भगवानपुर के डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उसे मुख्य अतिथि बनाया गया।

Facebook


