लापता नाबालिग अपने बॉयफ्रेंड के साथ संदिग्ध अवस्था में मिली, जीजा समेत आरोपी गिरफ्तार

minor girl found with boyfriend : मरवाही पुलिस ने टीम गठित कर साइबर सेल की मदद से बालिका खोजबीन शुरू की

लापता नाबालिग अपने बॉयफ्रेंड के साथ संदिग्ध अवस्था में मिली, जीजा समेत आरोपी गिरफ्तार

Sexual harassment of girl student by teacher

Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: June 19, 2022 10:41 am IST

पेंड्रा। minor girl found with boyfriend : मरवाही में शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से अनाचार करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के जीजा को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: फिर रद्द हुईं 22 ट्रेनें, दो दिनों में कुल 44 गाड़ियां, छात्र आंदोलन में बढ़ाई ​मुश्किल

जानकारी के अनुसार मामला 19 मई का है। पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि नाबालिग बहन मोबाइल बनवाने दानीकुंडी जाने के नाम से घर से निकली थी, जो वापस नहीं आई। रिपोर्ट पर से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ : प्री बीएड की परीक्षाएं आज, दो पालियों में 217 केंद्रों में परीक्षा देंगें 75 हजार छात्र

मरवाही पुलिस ने टीम गठित कर साइबर सेल की मदद से बालिका खोजबीन शुरू की। वहीं लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद मरवाही पुलिस मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा पहुंची। जहां आरोपी जीवन चोरिया के कब्जे से बालिका को बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें: अग्निपथ योजना में लगातार बदलाव को लेकर सरकार पर भड़के वरुण गांधी, कही ये बड़ी बात

मामले में नाबालिग को भगाने में सहयोग देने वाले आरोपी जीवन चोरिया के जीजा दिलीप वर्मा की भी दबोचा। इस मामले में उमरिया के रहने वाले आरोपी जीवन चोरिया और छिन्दवाड़ा के रहने वाले आरोपी दिलीप वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में