बोरे-बासी खाकर मोहन मरकाम ने की दिन की शुरुआत, मंत्री लखमा कर्नाटक में चखा बोरे-बासी का स्वाद…

Ads

बोरे-बासी खाकर मोहन मरकाम ने की दिन की शुरुआत, मंत्री लखमा कर्नाटक में चखा बोरे-बासी का स्वाद : Chhattisgarh Mein Manaya Ja Raha Hai Bore Basi Tihar

  •  
  • Publish Date - May 1, 2023 / 11:01 AM IST,
    Updated On - May 1, 2023 / 11:01 AM IST

रायपुर । आज देशभर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर बोरे बासी तिहार मनाया जा रहा है। राज्य भर में आज बोरे बासी तिहार की कई तस्वीरे सामने आ रही है। आम जनता आज बढ़ चढ़कर इस तिहार को सेलिब्रेट कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मंत्री और विधायक भी श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी का आनंद ले रहे है।

यह भी पढ़े :  बालिकाओं के खातें में आएंगे 15000 रुपए , कन्या सुमंगला योजना का मिलेगा लाभ, जल्दी भरें आवेदन 

मोहन मरकाम ने सपरिवार बोरे बासी का आनंद लिया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी खाकर अपने दिन की शुरुआत की। मोहन मरकाम के साथ उनके दो बेटों ने भी बोरे बासी का स्वाद चखा। मोहन मरकाम की पत्नी भी उनके साथ मौजूद रही। मोहन मरकाम ने सोशल मीडिया में इसे शेयर भी किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि बोरे – बासी के साथ मढिया पेज, कोलियारी भाजी, इमली चटनी, प्याज, मिर्च…सपरिवार हम सब अपने खानपान में श्रम के सम्मान को शामिल कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : India News Live Today 1 May: कुछ ही देर में कांग्रेस में शामिल होंगे नेता नंदकुमार साय, राजीव भवन में हलचल तेज 

मंत्री कवासी लखमा ने कर्नाटक में खाया बोरे-बासी

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा इन दिनों कर्नाटक के चुनावी दौरे पर है। यहां वे कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार कर रहे है। मजदूर दिवस के अवसर पर मंत्री कवासी लखमा ने कर्नाटक में ही बोरे-बासी का आनंद लिया। आज पूरे छत्तीसगढ़ में बोरे-बासी दिवस मनाया जा रहा है।

शीर्ष 5 समाचार