Reported By: SuryaPrakash Chandrawanshi
,CG Murder over Extramarital Affair/Photo Credit: IBC24
CG Murder over Extramarital Affair: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अवैध संबंध ने एक महिला की जिंदगी छीन ली। यहां हत्यारिन ने अपने पति से नाजायज संबंध के शक में महिला की हत्या कर दी। कुकदूर थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका पर डंडे से जानलेवा हमला (CG Murder over Extramarital Affair) कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला मंदाकिनी बैगा के पति अर्जुन बैगा और मृतिका सोनकली बैगा के बीच नाजायज (CG Murder over Extramarital Affair) संबंध थे। दरअसल 21 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने अपने पति और उनके प्रेमिका दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया था फिर गुस्से में बेकाबू महिला ने पति के प्रेमिका के ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मृतिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कुकदूर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।