राजस्थान में स्टार हेल्थ ने 2.77 लाख से अधिक बीमा दावों का निपटारा किया

Ads

राजस्थान में स्टार हेल्थ ने 2.77 लाख से अधिक बीमा दावों का निपटारा किया

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 09:30 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 09:30 PM IST

जयपुर, 22 सितंबर (भाषा) स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी ने राजस्थान में अपने परिचालन की शुरुआत से अब तक 2.77 लाख से अधिक स्वास्थ्य बीमा दावों का निपटारा किया है, जिनकी कुल राशि 1,370 करोड़ रुपये से अधिक है। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, इस अवधि में कंपनी ने राज्य में 51.50 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया है।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने राजस्थान में 43,088 दावों का निपटारा किया, जिनकी कुल राशि 240 करोड़ रुपये थी। इस दौरान 5.13 लाख से अधिक लोगों को बीमा कवरेज दिया गया।

कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 14,387 दावों का निपटारा किया गया, जिनकी राशि 68 करोड़ रुपये थी। इस अवधि में एक लाख से अधिक लोगों को बीमा कवरेज प्रदान किया गया।

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के कारोबार प्रमुख विजय अरोड़ा ने कहा, ‘‘शुरुआत से अबतक 2,77,800 से अधिक दावों का निपटारा किया गया है, जिनकी राशि 1,300 करोड़ रुपये से अधिक है। इससे स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के दौरान परिवारों के लिए समय पर वित्तीय सुरक्षा के महत्व का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी स्वास्थ्य बीमा की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ डिजिटल परामर्श और घर पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर भी ध्यान दे रही है।

भाषा बाकोलिया

जितेंद्र अजय

अजय